ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़।
निकटवर्ती गांव दुमकाबंगर उमापति स्थित इंद्रा अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सटी कालोनी में इन दिनों तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। लगातार देखे जाने की घटनाओं ने गांव में भय का माहौल बना दिया है और लोग घरों से निकलने में भी सशंकित हैं।

 

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

 

ग्राम प्रधान जग्गीबंगर निर्मला जग्गी पंवार और बमेटा बंगर के प्रधान मुकेश दुमका ने वन विभाग से तत्काल कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में हिंसक वन्य जीवों की बढ़ती गतिविधियाँ चिंता का विषय हैं। साथ ही ग्रामीणों, विशेषकर सुबह मार्निंग वॉक पर जाने वालों से सतर्क रहने की अपील की।ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तेंदुआ किसी भी समय बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने जैसी ठोस कार्यवाही की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।