ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी 

हल्द्वानी– मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस करने की पत्नी की धारदार हथियारों से हुई हत्या के मामले में 24 घंटे बीत गया है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि पूरे मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई सारी टीमें लगी हुई हैं और पुलिस 24 घंटे में पुलिसकर्मी के पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी। वहीं उन्होंने हल्द्वानी के ज्वैलर पर फायरिंग की घटना पर कहा कि उधम सिंह नगर से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, बाकी अन्य दो बदमाश फरार हैं, जिनको लेकर पुलिस की दबिश जारी है। डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा करना पुलिस का दायित्व है, ऐसे में पुलिस आने वाले समय में सख्त रूख अपनाएगी, जिसको लेकर उनके द्वारा ठोको स्क्वायड का गठन किया गया, जिसमें कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जनपदों से 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, क्योंकि अपराधिक घटनाएं, लड़कियों पर छींटाकशी, सड़क पर शराब पीना और तेज वाहन चलाने वालो पर कार्रवाई करेगी, उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी कीमत पर नहीं बिगड़ने दिया जाएगा और वह लगातार इसकी मॉनिटरिंग खुद करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad