खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, बाजपुर 

जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गोली चला  कर दी जिससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, चार खोखे और कार कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में 141 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, दो दिन का दिया समय, महिलाओं ने पुलिस को दिखाया गुस्सा!

फायरिंग करने के आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो लोगोें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार देर रात ग्राम हरलालपुर स्थित शर्मा फार्म हाउस के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान कार से पहुंचे एक युवक ने घर के पास जुआ खेलने का विरोध किया जिस पर जुआ खेल रहे लोग फायरिंग कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार, लाइसेंसी रिवाल्वर और चार खोखे बरामद किए हैं। हरलालपुर निवासी मोहम्मद रफी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर आ रहा था कि रास्ते में दीपक शर्मा लाइसेंसी पिस्टल लिए खड़ा था। देखते ही दीपक शर्मा ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी और उस पर फायर झोंक दिया। बाद में दीपक ने सतनाम सिंह के साथ उसके घर पहुंचकर गालीगलौज की। फायरिंग कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

You missed