ukpsc
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन का शानदार मौका है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वन विभाग में वन आरक्षी के 894 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है.

​UKPSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर तय की गई है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

ukpsc

 

Vacancy Details: पदों की संख्या
नोटिफिकेशन के मुताबिक, अनुसूचित जाति के लिए 164, अनुसूचित जनजाति को 37, अन्य पिछड़ा को 126, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 94, अनारक्षित के लिए 473 पद रखे गए हैं. वहीं, उत्तराखंड के पूर्व सैनिक के लिए 18 पद,अनाथ 24, महिलाओं को 268 दिए गए है.

​UKPSC Recruitment: जरूरी योग्यता
वन विभाग में वन आरक्षी के पद पर नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष स्तर की परीक्षा पास होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर के आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

​UKPSC Job vacancy: उम्र सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल व अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 01 जुलाई 2022 के अनुसार होगी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

Selection Process: कैसे होगा चयन?
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण/ शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके अलावा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad