माहिका
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड,हल्द्वानी

देवभूमि की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब हल्द्वानी की बेटी माहिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। रामपुर रोड के मित्र बिहार में रहने वाले स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और इंदिरा बिष्ट की होनहार बे टी माहिका ने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

माहिका

महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें। पढ़ाई में होनहार रही महिका ने शुरूआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। महिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

 

माहिका ने विगत 29 अक्टूबर को चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है। इस कार्यक्रम में उनके परिजन भी मौजूद रहे। बेटी की सफलता पर परिजन भावुक हो उठे। माहिका का परिवार मूलरूप से सामंड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा का रहने वाली है। माहिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर 2 में है। पोती के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नैनिहाल में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad