ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी 

बैलपड़ाव चौकी के रतनपुर ग्रामसभा चंद्रपुर सिंचाई गूल में मृत नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात का शव सूचना मिलने पर रतनपुर ग्रामसभा प्रधान पति हेम तिवारी ने बैलपड़ाव पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को देख लोग कांप गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

बुधवार की है। चंद्रपुर रतनपुर में ग्रामीणों नेpसिचांई नहर म एक बच्चे शव उतराता देखा। इसकी सूचना आग की तरह तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान के पति हेम तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे का शव कब्जे में ले लिया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए पंचनामा भर कर हल्द्वानी भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​ थान सिंह बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई पद की शपथ

चौकी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच चल रही है। वही ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा हो रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि किसी ने अपने कृत्य को समाज से छिपाने के लिए बच्चे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad