ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का जोरदार स्वागत किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को नया डायरेक्टर मनोनीत किया गया।

​उल्लेखनीय है कि रामगढ़-धारी क्षेत्र से तत्कालीन डायरेक्टर स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन के कारण यह पद रिक्त हुआ था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम, 11 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

​बोर्ड बैठक में उपस्थित जिले के सभी निदेशकों (डायरेक्टरों) और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया और नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

​समारोह में पूर्व विधायक नवीन दुम्का और पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि थान सिंह बिष्ट अपने व्यापक अनुभव और निष्ठा से दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में दुग्ध सहकारिता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और पशुपालकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

​इस अवसर पर दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ उप-प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल, यूसीडीएफ (UCDF) के महाप्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल सहित संघ के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।