ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के मौके पर सिख समुदाय द्वारा पहले शहर में सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक नगर कीर्तन निकाला जाता है ।‌

फिर प्रभात फेरी गुरुद्वारा प्रस्थान करती है और सभी लोग गुरुद्वारा प्रांगण में गुरु का जाप करते हैं और अपने जीवन को धन्य करते हैं ।

गुरुद्वारा में पहुंची सभी संगत के लिए गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चाय पानी प्रसाद की व्यवस्था भी करी जाती है और संगत गुरु का प्रसाद लेकर अपने घरों को लौट जाती हैं ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

8 नवंबर को गुरु नानक देव जी का जन्म उत्सव बड़ी ही धूमधाम से गुरुद्वारे मैं मनाया जायेगा और जन्म उत्सव के दौरान एक विशाल भंडारा भी गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से करा जाता है ।

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और गुरु का प्रसाद ग्रहण करते हैं और अपने जीवन को धन्य करते हैं ।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

 

गुरु नानक देव जी के तीन सत्य वचन सिख नाम जपो ईमानदारी से काम करो और दान करो ।

ठंड के समय जब लोग अपने घरो में सोए रहते हैं तब चलता है शहर में नगर कीर्तन का दौर महिलाएं हो या बच्चे या बुडे सभी लोग शहर में नगर कीर्तन करते हुए गुरु का नाम जपते हैं और पूरे ही कीर्तन से शहर भक्ति के माहौल में रंग जाता है ।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

गुरु नानक देव जी के इस प्रकार उत्सव से पहले शहर में नगर कीर्तन में मुख्य रूप से शामिल थे हरबंस सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा कमेटी लालकुआं रामबाबू मिश्रा पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत लालकुआं सुंदर खुराना राजकुमार सेतिया नानू भाटिया पंकज बत्रा सोनू बत्रा आशीष भाटिया शहर की कई महिलाएं और बच्चे बूढ़े इस नगर कीर्तन में सैकड़ों की तादात में शामिल थे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad