खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, नैनीताल 

बेतालघाट क्षेत्र के चापड़ गांव निवासी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी है।

जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाएं जंगल में जानवरों के लिए चारा काटने गई हुई थी कि तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया साथ गई महिलाओं के हल्ला करने के बाद गुलदार महिला को वही छोड़ जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें -  ​उत्तराखंड: (ब्रेकिंग) धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

ग्रामीणों को दी गई सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है, महिला का नाम कमला उप्रेती पत्नी मोहन चंद्र उप्रेती है।

यह भी पढ़ें -  🚨 बाघ एक्सप्रेस में बड़ी वारदात! महिला का बैग काटकर उड़ाए जेवर-नकदी, 5 बदमाश फरार

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने महिला को हर संभव उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।