ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक प्रकरण पर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।

इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए CBI जांच की पुरज़ोर मांग की है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास बनाए रखना है, तो सरकार को तुरंत सीबीआई जांच की संस्तुति करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

राज्यभर में बेरोजगार युवा लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा रद्द करने व CBI जांच कराने की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

त्रिवेंद्र सिंह ने युवाओं की मांग का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से अपील की कि जनता का विश्वास बहाल करने के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

उन्होंने साथ ही कहा कि सरकारें झूठे दावे कर युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन देती हैं, जबकि हकीकत यह है कि सभी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है।

पूर्व सीएम ने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की भी सलाह दी है और सरकार से ऐसी नीतियां बनाने की मांग की है जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

विरोध-प्रदर्शन लगातार बड़े रूप ले रहे हैं; विपक्षी दल भी अब युवाओं के समर्थन में उतर आये हैं और सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।