ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लगातार पांचवीं बार कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बने सरदार गुरदीप सिंह का जोरदार स्वागत
विकास पुरुष रामबाबू मिश्रा के आवास पर पूर्व मंत्री समेत अनेक कांग्रेसियों ने किया नगर कांग्रेस अध्यक्ष को सम्मानित

सरदार गुरदीप सिंह को लालकुआं नगर कांग्रेस का लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी ताजपोशी से कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरदार गुरदीप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ सामने आएगी यहां वार्ड नंबर 3 जवाहर नगर स्थित विकास पुरुष रामबाबू मिश्रा के आवास पर स्वागत सम्मान में सरदार गुरदीप सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो उन पर भरोसा जताया है उस पर वह सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा उन्होंने पूर्व में भी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन किया है इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से कांग्रेस और अधिक मजबूत बनकर सामने आएगी इस अवसर पर लालकुआं प्रभारी श्रीमती भागीरथी बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा रवि शंकर तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कॉलोनी जीवन कवडवाल भुवन पांडे उर्मिला मिश्रा अनमोल सिंह बीना जोशी हेमंत पांडे सभासद योगेश उपाध्याय हेमवती नंदन दुर्गापाल अनमोल सिंह केदार सिंह दानू अनूप भाटिया कल्लू खान राजकुमार शर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद थे स्वागत समारोह का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महामंत्री गुरदयाल सिंह मेहरा ने किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad