ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के हाईवे पर फैलने पर सख्ती दिखाई है. मामले में डीएम वंदना सिंह ने नगर निगम को 5 दिन के भीतर कूड़ा हटाने को कहा है. यहां कूड़ा इस कदर फैल गया है कि लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है. साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है

गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में लगातार फैल रहे कूड़े को लेकर नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने सख्त और कड़ा रुख अपनाया है. डीएम ने मामले में नाराजगी जाहिर कर सिटी मजिस्ट्रेट को नगर निगम के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा कूड़ा हटाने को लेकर नगर निगम को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है.दरअसल, नैनीताल जिले में रामनगर नगर पालिका और कालाढूंगी नगर पंचायत को छोड़कर जिले के बाकी नगर निकाय, जिला पंचायत का करीब 450 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है. जिसके चलते कूड़ा नेशनल हाईवे पर फैलने लगा है. ऐसे में लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

हालत हो गए हैं कि हाईवे से गुजरते वक्त लोगों को नाक मुंह ढक कर गुजरना पड़ रहा है. ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. वैसे भी इन दिनों लोग डेंगू के प्रकोप से बेहाल है. अब कूड़े की वजह से डेंगू की बीमारी फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

वहीं, नेशनल हाईवे पर कूड़ा फैलने पर नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने संज्ञान लिया है. साथ ही सख्त लहजे में हल्द्वानी नगर निगम को जल्द से जल्द सफाई करने को कहा है. इतना ही नहीं डीएम वंदना ने नगर निगम को नोटिस जारी कर अगले 5 दिन के भीतर नेशनल हाईवे से कूड़ा हटाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

गौर हो कि बीती दिनों हल्द्वानी नगर निगम ने जिले की 12 संस्थाओं को कूड़े के निस्तारण और व्यवस्थित करने के लिए धनराशि न देने पर नोटिस जारी किया था. नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नोटिस जारी कर उन्हें देय धनराशि को जल्द से जल्द निगम को देने को कहा था. ताकि, कूड़ा निस्तारण और व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा सके.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad