सिद्धू मूसेवाला
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पंजाब,

पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला केस में नया मोड़ आ गया है. अब इस मामले में सिद्धू की मुंहबोली बहन और मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान शक के घेरे में आ गई हैं. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अफसाना को गैंगस्टर-टेररिस्ट सिंडिकेट केस में समन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले को लेकर एनआईए ने मंगलवार को अफसाना से पांच घंटे तक पूछताछ की है.

सिद्धमुसेवाला अफसाना खान

कहा जा रहा है कि एनआईए की टीम ने अफसाना खान से सिद्धू मूसेवाला केस में शामिल गैंगस्टरों के जुड़ी जानकारी हासिल की है. एनआईए की टीम को शक है कि सिद्धू की हत्या में अफसाना खान का हाथ हो सकता है. वहीं, हाल ही में गैंगस्टर पर की गई एनआईए की दूसरे राउंड की रेड के दौरान भी अफसाना खान का नाम एनआईए की रडार पर आया था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad