अतिक्रमण
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी

दिवाली को ध्यान मई रखते हुऐ  बाजार में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और प्रशासन एक बार पुनः  सक्रिय हो गये है। बाजारों से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में सोमवार को जब नगर निगम की टीम और पुलिस टीम अतिक्रमण हटाने को बाजार में उतरी तो उनका व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि पूरे सालभर उनकी कारोबार में मंदी छायी रही अब त्यौहार में उन्हें कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है तो नगर निगम और प्रशासन मिलकर उनका उत्पीड़न कर रहे है। ऐसे में अतिक्रमण हटाने वाली टीम विरोध किया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

हंगामे के बाद व्यापारी नेताओं, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक हुई। इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया है। त्यौहारी सीजन में भीड़भाड़ को देखते हुए व्यापारी अपनी दुकान के आगे केवल एक मीटर के दायरे में सामान रख सकते है। या फिर किसी अन्य को फड़ लगाने के लिए जगह दे सकते है। मंगलवार को सभी व्यापारियों को इस बारे में अवगत कराया जायेगा। अगर इसके बाद एक मीटर से आगे किसी भी व्यापारी की दुकानें या फड़ लगा मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

दिवाली पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि व्यापारियों, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी व्यापारी को अपनी दुकान से आगे केवल एक मीटर तक सामान रखने की अनुमति दी गई है अगर किसी भी व्यापारी का सामान एक मीटर आगे पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

अतिक्रमण

सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह का कहना है कि दिवाली के त्यौहार को देखते हुए आज पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के द्वारा सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसका आज व्यापारियों ने विरोध जताया। इसके बाद व्यापारी नेताओं और पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम ने बैठक कर मंगलवार को सभी व्यापारियों को हिदायत देते हुए बुधवार से एक सीमित दायरे से बाहर दुकानें या फड़ लगाये गये तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad