ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 41 साल के हेमचंद्र पांडे का शेयर मार्केट में करीब डेढ़ करोड़ रुपए डूब गया, जिससे डिप्रेशन में आकर हेमचंद्र पांडे ने आत्महत्या कर ली.

हेमचंद्र पांडे अपने परिवार के साथ मोटाहल्दू के ग्राम किशनपुर सकुलिया में रहते थे. हेमचंद्र पांडे की पत्नी बच्चों के साथ शादी में दिल्ली गई थी. घर पर सिर्फ हेमचंद्र पांडे के बुजुर्ग माता-पिता ही थे. इसी दौरान बुधवार 9 अप्रैल को हेमचंद्र पांडे ने अपने कमरे के वॉशरूम में आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग माता-पिता ने भी भी जब लाश देखी तो उनके होश उड़ गए.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP का बड़ा सियासी संकेत! पैराशूट प्रत्याशियों के टिकट पर लग सकता है ब्रेक, स्थानीय दावेदारों को मिलेगी तरजीह?

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया. वहीं हेमचंद्र पांडे के मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी भी दिल्ली से घर पहुंची. बताया जा रहा है कि हेमचंद्र पांडे की पत्नी सिडकुल की नामी कंपनी में एचआर हेड है.

यह भी पढ़ें -  आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका बदला? C/O को लेकर जान लें UIDAI के नियम, घर बैठे ऐसे करें एड्रेस अपडेट

ग्राम प्रधान विपिन जोशी के अनुसार हेमचंद्र पांडे शेयर बाजार का काम करता था. हेम ने लोगों के करोड़ों रुपए शेयर मार्केट में लगाया हुआ था. शेयर मार्केट डाउन होने के चलते उसे भारी नुकसान हुआ. इसी बीच हेमचंद्र पांडे के पिता ने अपनी जमीन बेचकर बकायेदारों को लगभग एक करोड रुपए से अधिक पैसा लौटा दिया था, लेकिन इससे वो काफी डिप्रेशन में चला गया था. शायद इसी वजह से हेमचंद्र पांडे ने आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग द्वारा विशेष सामान वितरण शिविर का आयोजन: पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी सहायता सामग्री , कहा कहा लगेंगे कैंप जानिए

हेमचंद्र पांडे के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा पत्नी और 10 साल व 14 महीने का बेटा है. इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. सभी सदस्य सदमे में है. हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि शेयर बाजार में नुकसान होने के बाद हेमचंद्र मानसिक परेशान चल रहा था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad