ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शहर से नया बाजार में बीती रात लगी भीषण आग पर दमकल के 25 कर्मियों ने 25 गाड़ियां की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे काबू पाया।

इस दौरान दमकल ने आग बुझाने के लिए करीब 1 लाख 10 हजार लीटर पानी खर्च किया, लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझी और भीतर ही भीतर सुलगती रही। दुकानों के मलबे के नीचे सुलग रही आग सुबह फिर से धधक गई। दमकल की एक गाड़ी को आग बुझाने के लिए सुबह फिर नया बाजार पहुंचना पड़ा। इस अग्निकांड में दो करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे नया बाजार स्थित दुकान में आग लगी। दुकान बंद हो चुकी थी और लोगों को आग की खबर तब लगी जब दुकान से भारी मात्रा में धुआं निकलने लगा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग ने एक बाद एक पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल मौके पर पहुंची तो तीन दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

बेकाबू आग दमकल की बौछारों से काबू नहीं हुई। जिसके बाद मौके पर जेसीबी को बुलाना पड़ा। दुकानें ढहाई गईं और दो बजे तक 5-5 हजार लीटर क्षमता वाली दमकल की गाड़ियों ने करीब 1 लाख 10 हजार लीटर पानी डाला। रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन दुकानों के मलबे के नीचे आग सुलगती रही। सुबह करीब 9 बजे मलबे में सुलगती आग भड़क गई। जिसके बाद दमकल के एक वाहन को मौके पर भेज कर आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​ थान सिंह बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई पद की शपथ

 

आग से इनकी दुकानें आई चपेट में

1- हीरानगर निवासी राजा गुप्ता पुत्र स्व. सुबोध गुप्ता की अटैची, बैग की दुकान

2- अटैची, बैग की दुकान के ऊपर किदवईनगर निवासी आदिल की रॉयल टच ऑर्टीफीशियल ज्वैलरी शॉप

3- लाइन नंबर 12 निवासी फहजान इलाही सिद्दीकी की बाबा सूज नाम से दुकान

4- गांधी आश्रम की दुकान

5- फहजान के जूतों का गोदाम

6- अहमद के कपड़े का फड़ आधा जला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad