खबर शेयर करें -

निवेश एवं विस्तार संबंधी मामले गति लेंगे. बजट साधने का प्रयास रहेगा. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे. संपर्क संवाद बेहतर होगा. सजगता से काम लेंगे. विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं. न्यायिक विषयों में धैर्य बढ़ाएंगे. यात्रा की संभावना है.

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। साथ ही व्यापार में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल 

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। साथ ही परिवार में अपनों से सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज में हंगामा, पेट्रोल बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता, पुलिस के फूले हाथ-पांव

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रह सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में लॉस हो सकता है। नौकरी से संबंधित व्यक्ति को अधिकारी वर्ग से मतभेद न रखने की सलाह दी जाती है। आज परिवार से जुड़ी कोई पुरानी बात सामने आ सकती है। साथ ही पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में भी आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें। व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

यह भी पढ़ें -  खुदकुशी से पहले क्यों बन गया स्री? 22 साल का लड़का साड़ी पहन फंदे से लटका; लिपिस्टिक-काजल भी लगाया

तुला दैनिक राशिफल 

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर संयम रखें। व्यापार में आज आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। साथ ही पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु दैनिक राशिफल 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में 141 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, दो दिन का दिया समय, महिलाओं ने पुलिस को दिखाया गुस्सा!

मकर दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। वहीं परिवार में लोग आपके विरोध में जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण थोड़ा परेशान कर सकता है। वहीं व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता मिल सकती हैं। इसके साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।

You missed