खबर शेयर करें -

21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जाएंगे. सोमवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक समारोह में अंडमान और निकोबार के 21 बड़े अनाम द्वीपों का नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा जाएगा. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी को हर साल ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई जाती है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad