ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। दुग्ध उत्पादकों के हित में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा स्वीकृत इस राशि से प्रदेश के करीब 52 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को लाभ मिलेगा। लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया है।

मुकेश बोरा ने बताया कि स्वीकृत 30 करोड़ रुपये में 14 करोड़ रुपये दूध मूल्य प्रोत्साहन, 13 करोड़ रुपये साईलेज अनुदान और 3 करोड़ रुपये चारा परिवहन अनुदान के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन योजनाओं का लाभ मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  मतगणना से पहले हरदा का ‘लाठी’ वाला बयान, बोले- अपने वोट की रक्षा के लिए कार्यकर्ता रहें मुस्तैद

उन्होंने बताया कि लालकुआं दुग्ध संघ से जुड़े करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को भी इस निर्णय का लाभ मिलने की उम्मीद है। अनुमान के अनुसार, दूध मूल्य प्रोत्साहन के तहत लालकुआं दुग्ध संघ को करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये, साईलेज अनुदान के तहत लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये और चारा परिवहन अनुदान के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, महिला की मौत के बाद प्रशासन सख्त; तीन क्लीनिक सील

मुकेश बोरा के अनुसार, साईलेज अनुदान से दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक आहार की उपलब्धता बढ़ेगी। वहीं, चारा परिवहन अनुदान से पशुपालकों को चारे के परिवहन पर होने वाले खर्च में राहत मिलेगी। इससे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 52 हजार दुग्ध उत्पादक परिवार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन और अनुदान से दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी तथा दुग्ध व्यवसाय को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, ‘पर्वतीय विकास भत्ता’ का नाम बदला; अब मैदानी-पहाड़ी सभी कार्मिकों को मिलेगा लाभ

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों के हित में धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा दुग्ध व्यवसाय को और प्रोत्साहन मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad