ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज सुबह देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया. देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार एक सीमेंट से लदे ट्राले में पीछे से जा घुसी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर घायल का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बताया जा रहा है कि कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी. आशारोड़ी के पास सामने चल रहे ट्राले से कार टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कटर से काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

जबकि घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस के अनुसार घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल युवक का इलाज चल रहा है. मृतकों में अंकुश, पारस निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत हरियाणा अंकित, तहसील जुलाना, जींद हरियाणा और नवीन, रोहतक हरियाणा की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ट्राला को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक आफताब, निवासी शेखपुरा सहारनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad