ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

जिले में इस साल 42,555 नये मतदाता जुड़े हैं, जिनमें 21,093 पुरुष और 21,462 महिला मतदाता शामिल हैं। अब कुल मतदाताओं की संख्या 3,44,252 हो गई है, जिनमें 1,75,668 पुरुष, 1,68,553 महिला और 31 अन्य मतदाता शामिल हैं।

इस बार जिले में कुल 164 मतदान केंद्र और 402 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 50 मतदान केंद्र और 124 बूथ संवेदनशील और 70 मतदान केंद्र और 185 बूथ अति संवेदनशील हैं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रभारी अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी  अशोक कुमार पांडे और अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने नगर निगम सभागार में प्रेस वार्ता कर  चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

सीडीओ ने बताया कि जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी चुनावी अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिनमें नोडल अधिकारी, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक व्यय प्रेक्षक शामिल हैं। साथ ही एमबी इंटर कॉलेज  के कक्ष संख्या 17 में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 05946-297729 है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान पार्टियां एमबी इंटर कॉलेज से प्रस्थान करेंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

मतगणना के लिए  नगर निगम हल्द्वानी, नगर पंचायत लालकुआं और नगर पालिका परिषद कालाढूंगी के लिए स्ट्रांग रूम एमबी इंटर कॉलेज में बनाया गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद नैनीताल, भवाली, भीमताल के लिए जीजीआईसी नैनीताल और नगर पालिका परिषद रामनगर के लिए राजकीय पीजी कॉलेज रामनगर में स्ट्रांग रूम और मतगणना की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad