खबर शेयर करें -

टनकपुर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में वलीमा से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में पांच लोग उत्तराखंड के खटीमा और एक पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के निवासी हैं।

घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे न्यूरिया क्षेत्र में हुई। उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद (65) की बेटी हुसना का निकाह बुधवार को पीलीभीत के चंदोई गांव निवासी अनवर के साथ हुआ था। गुरुवार को वलीमा का आयोजन हुआ, जिसमें दुल्हन के मायके पक्ष और रिश्तेदार शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  🚨 गौलापार में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, जानिए

वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर मायके पक्ष के लोग तीन कारों में सवार होकर घर लौट रहे थे। टनकपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में इन लोगों की जान चली गई:

हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से गुलाम अहमद (8) और रईस अहमद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य घायल अमजदी बेगम और जाफरी बेगम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में पेट्रोल पंप के सामने चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी और कटर की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर एसपी अविनाश पांडेय समेत प्रशासनिक अधिकारी रातभर अस्पताल में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  🚨 गौलापार में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, जानिए

हादसे की खबर सुनकर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां का माहौल गमगीन हो गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ, जो सड़क पर असावधानी का एक बड़ा उदाहरण है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के नियमों और उनके पालन की अनिवार्यता पर सवाल खड़े किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad