ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून।
उत्तराखंड में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान का अब केंद्र सरकार स्तर पर आकलन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम का गठन किया है, जो बहुत जल्द उत्तराखंड पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।

इस टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। टीम राज्य भर में आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और सड़क, पुल, बिजली, जलापूर्ति, कृषि सहित बुनियादी ढांचे में हुए व्यापक नुकसान का आकलन करेगी। आकलन रिपोर्ट सीधे केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर राज्य को राहत पैकेज देने पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

इधर उत्तराखंड सरकार ने भी आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य आपदा प्रबंधन विभाग इस प्रस्ताव को तैयार कर रहा है। इसमें पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, पुल और मार्ग टूटने, कृषि भूमि और मकानों को हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा शामिल होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र की ओर से गठित इस टीम के दौरे और रिपोर्ट से राहत पैकेज मिलने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। वहीं आमजन भी अब राहत सामग्री और पुनर्वास कार्यों में तेजी आने को लेकर इंतजार की स्थिति में हैं।

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।