खबर शेयर करें -

उत्तराखंड लालकुआं बिन्दुखत्ता 

नगर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े युवक का शव यहां नगर से सटे टांडा रेंज स्थित डॉर्बी मैदान के समीप पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने शव को नीचे उतारने के साथ-साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उत्तराखंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी, चारधाम यात्रा के ऑनलाइन आवेदन की संख्या का आंकड़ा पूछा एक लाख के पार,

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: बिंदुखत्ता में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार, घर के स्टोर रूम सहित 65 क्वार्टर बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 5 निवासी जो कि वर्तमान में अब बेरीपड़ाव में बनाए गए नवनिर्मित मकान में जाकर बस गए हैं, रमेश चंद्र बत्रा के 19 वर्षीय पुत्र पवन बत्रा का शव सोमवार की प्रातः टांडा रेंज के मैदान में खेल रहे बच्चों ने पेड़ से लटका हुआ देखा तो उनमें हड़कंप मच गया, आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस बल ने उक्त युवक के शव को नीचे उतारने की कार्रवाई शुरू कर दी है, फिलहाल मौके पर वार्ड नंबर 4 के सभासद दीपक बत्रा सहित क्षेत्र के तमाम लोग एकत्रित हो गए हैं, युवक की मौत के संबंध में अभी तक कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मंदिर से लौट रहे पर्यटकों की कार का भीषण हादसा, चार की मौत; झपकी ने छीन ली चार जिंदगियां

27 फरवरी 2023, आज का राशिफल: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन आज वृश्चिक वाले ना लें जल्दबाजी में फैसले, जानें सभी राशियों के हाल

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 4 की मौत, केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री की जान गई; आज 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad