ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एक चौथी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ कुकर्म की घटना हुई. बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा स्कूल से पढ़कर घर लौटा और खेलने चला गया. पड़ोस के रहने वाले एक युवक उसे टॉफी दिलाने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक चौथी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. मासूम दरिंदे के चुंगल से किसी तरह से छुटकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए. तुरंत ही उन्होंने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 377 समेत पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

चौथी क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ कुकर्म

यह मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र इलाके का है. बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा स्कूल से पढ़कर घर लौटा और खेलने चला गया. पड़ोस के रहने वाले एक युवक उसे टॉफी दिलाने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

विरोध करने के बाद दरिंदे ने मासूम के साथ मारपीट भी की साथ ही किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मुकदमा लिखकर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा. पीड़िता पिता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज किया केस

वहीं इस मामले पर तिंदवारी थाने के प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि गांव में एक युवक ने बच्चे के साथ गलत काम किया है. पिता की तहरीर के आधार पर धारा 377, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad