ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: भाई का रिश्ता ऐसा होता है, जो हमेशा अपने छोटे और बड़े बाई के सुख दुख में हमेशा खड़ा रहता है. लेकिन समय के साथ रिश्तों में भी कड़वाहट भरने लगी है. कुछ ऐसा ही हरिद्वार में सामने आया है. जहां एक सगे भाई ने अपने भाई को फंसाने के लिए साजिश रच डाली. जिसका खुलासा पुलिस ने किया है.

भाई को फंसाने के लिए रची साजिश: आपसी रंजिश में एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं. हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में हलवाई का काम करने वाले दो सगे भाइयों की रंजिश में भी एक भाई ने ऐसी ही हरकत कर डाली, उसने पहले तो अपने भाई के घर में नकली चरस रखवाई.फिर मुखबिरी करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी.पुलिस ने घर में छापा मारकर चरस बरामद कर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

पुलिस ने घर से बरामद किया नकली चरस: लेकिन आरोपी से पूछताछ और आसपास जानकारी जुटाने पर पुलिस को शक हुआ. बारीकी से छानबीन की गई तो गहरी साजिश निकलकर सामने आई. पुलिस ने आरोपी भाई से पूछताछ की. उसने जो कहानी पुलिस को सुनाई, उसे सुनकर पुलिस ने भी अपना सिर पकड़ लिया. आरोपी को शक था कि उसके भाई ने उसके ऊपर जिन्न छोड़ा हुआ है. बस इसी शक में उसने अपने भाई को जेल भिजवाने की साजिश रच डाली. बहरहाल, पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया. साथ ही एक बेकसूर को भी जेल जाने से बचा लिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

जानिए क्या था पूरा मामला: 6 अक्टूबर को थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत एक घर में चरस बेचने की सूचना मिलने पर पथरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर तलाशी ली गई. साथ ही पुलिस टीम को घर में रखें फ्रिज के नीचे से 400 ग्राम चरस जैसा दिखने वाला काला पदार्थ मिला. मौके से राशिद अली पुत्र इरशाद निवासी धनपुरा पथरी को हिरासत में लिया गया.हिरासत में लिए व्यक्ति राशिद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा खुद को बेकसूर बताते हुए फंसाने के लिए खुद के भाई नाजिम पर शक जताया गया. जब पुलिस ने सूचना देने वाला का नंबर खोजा तो वह नाजिम का निकला. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले को समझ गई.वहीं बरामद माल की जांच करने पर वह भी नकली पाया गया.

पूछताछ में सच आया सामने: पुलिस द्वारा रशीद के भाई नाजिम को थाना पर बुलाकर नाजिम से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा बताया कि हम दोनों भाई अलग-अलग हलवाई का काम करते हैं. हम दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मेरे भाई राशिद अली ने मेरे ऊपर जिन जिन्नात छोड़ रखे हैं. इसलिए मैंने बदला लेने के लिए अपने लड़के से उसके घर के अंदर यह नकली चरस रखवाई और और मेरे कहने पर ही मेरे बेटे ने आपको उक्त झूठी सूचना दी.पथरी पुलिस ने कई घंटों की पूछताछ व कड़ी मशक्कत कर सच्चाई को सामने लाते हुए एक बेगुनाह को जेल जाने से बचाया. पुलिस को गुमराह करने व झूठी सूचना देने के आरोप में नाजिम पुत्र इरशाद निवासी धनपुरा उपरोक्त को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर लिया गया है.