खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। तिवारी नगर, बिंदुखत्ता में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मातृशक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुटता दिखाई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विकाश पुरुष हरीश चंद्र दुर्गापाल के सुपुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन कुड़ाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय महिलाओं ने पूर्ववर्ती विकास कार्यों को याद किया और कहा, “हमने आपके पिता जी द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों को अपनी आंखों से देखा है। बिंदुखत्ता में बिजली, सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्यालय और आईटीआई जैसी तमाम मूलभूत सुविधाएं उन्हीं की देन हैं। क्षेत्र की जनता आपके परिवार के इस योगदान की ऋणी है। अब समय आ गया है कि हम इस ऋण को चुकाएं और आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर बिंदुखत्ता के विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं।”

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

​जनसभा को संबोधित करते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि बिंदुखत्ता का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जन-विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की प्रगति और जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

​वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन कुड़ाई ने जनसंवाद को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ ही सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जनभावनाओं के अनुरूप संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

​कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल नजर आया और उपस्थित मातृशक्ति ने बिंदुखत्ता के समग्र विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad