ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रविवार सुबह तड़के सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने भैंसा बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक समेत भैंसे की मौत हो गई. जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र में पोपीन (28) निवासी ब्राह्मणवाला, शेखर (25) और सौरभ रविवार सुबह तड़के छह बजे के करीब अपनी भैंसा बग्गी लेकर खानपुर की तरफ खेतों में जा रहे थे. खानपुर-लक्सर हाईवे पर जैसे ही वह खानपुर कस्बे के पास पहुंचे लक्सर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही पोपिन और एक भैंसे की मौत हो गई. जबकि शेखर और सौरभ घायल हो गए. हादसा होता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad