खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक पर गंभीर आरोप लगा है। यहां फर्नीचर की दुकान चलाने वाला युवक एक हिंदू युवती के पीछे पड़ गया। युवती की शादी तय हो गई थी, लेकिन आरोपी खुद से शादी का दबाव बना रहा था। युवती की शिकायत पर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान हिंदूवादियों ने हंगामा भी किया।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

जानकारी के मुताबिक पीड़िता लामाचौड़ की रहने वाली है और उसकी उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक युवक के शादी तय हो चुकी है। आरोप है कि फतेहपुर लामाचौड़ में यासीन खान नाम का एक युवक फर्नीचर की दुकान चलाता है और अर्से से उसके पीछे पड़ा है। यासीन लगातार उसे फोन कर रहा है। फोन और मैसेज कर यासीन जबरन शादी करने और मतांतरण का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती का कहना है कि यासीन से डर कर उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया, लेकिन जाने कैसे उसने नया नंबर भी हासिल कर लिया और फिर से कॉल, मैसेज कर धमकाने लगा। डरी युवती ने इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठन के लोगों को दी।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

जिसके बाद लोग आरोपी की दुकान पर पहुंच गए। हंगामा करते हुए उसे पकड़ लिया और मुखानी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad