ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

महिला को कर्ज दिलाकर फंसे युवक को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने जहर गटक लिया। हालत नाजुक होने पर उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

पुलिस के अनुसार, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी देवलचौड़ निवासी राकेश बंसल (35) पुत्र स्व. किशन कुमार पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। मगर वह काफी समय से बेरोजगार है और किराए के मकान में पत्नी सुनीता, बेटी रिशिका व एक माह पहले पैदा हुए बेटे के साथ रहता है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

राकेश के छोटे भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां रूपन देवी के साथ बद्रीपुरा में रहता है। राकेश ने एक महिला को किसी से ढाई लाख रुपये ब्याज पर दिलाए थे। ये रकम मय ब्याज करीब साढ़े छह लाख हो गई।

महिला रकम अदा नहीं कर पा रही थी, जिसके बाद कुछ लोग रुपयों के लिए राकेश को परेशान कर रहे थे। शुक्रवार को उसके भाई ने होंडा शोरूम के पास जहर खा लिया। इसके बाद मां को फोन किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad