खबर शेयर करें -

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को खाई से निकालने के लिए जुट गए। तीन घंटे रेस्क्यू चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया।

उत्तराखंड पेपर लीक प्रकरण -नकल माफिया गिरोह के चंदन मनराल की संपत्ति कुर्क, आरोपी हाकम सिंह का था करीबी

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास एक युवक सड़क किनारे फोटो लेते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के रहने वाले शुभम रावत (25) अपने दोस्त राजेंद्र राणा के साथ देहरादून से मसूरी के जाॅर्ज एवरेस्ट घूमने का प्लान बनाकर निकला था। लेकिन, मसूरी पहुंचने पर प्लान बदलकर वह धनोल्टी के लिए निकल गए। राजेंद्र राणा ने बताया कि धनोल्टी मार्ग कपलानी के निकट पहुंचे तो शुभम ने बाइक रोकने और फोटो लेने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

हैवानियत – सूजा मुंह, फटा सिर और बदबू तीन महीने तक पत्नी से हैवानियत करता रहा था पति,

पहले शुभम ने राजेंद्र की फोटो खींची और फिर राजेंद्र उसकी फोटो खींच रहा था। बताया कि शुभम फोटो के लिए बाइक का स्टैंड लगा रहा था, इसी दौरान वह बाइक के साथ फिसलकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

शहर कोतवाल शंंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुभम रावत (25) पुत्र चरण सिंंह रावत हाल निवासी सरस्वती विहार बाईपास रोड नेहरू काॅलोनी देहरादून, मूल निवासी जखोली ब्लाॅक रुद्रप्रयाग को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नैनीताल : युवक ने पत्नी को बुरी तरह पीटा, महिला को आयी गंभीर चोटें, सिर में लगे 12 टांके

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad