खबर शेयर करें -

इन दिनों यूपी के कानपुर में झकझोर कर देने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक 70 साल के मौलाना को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि उसने बच्ची को टॉफी का लालच देकर कमरे में बुलाया.

तभी मौके पर लोग पहुंचकर उस घटना का वीडियो बना लिया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन उस समय वह चकमा देकर भाग गया. इस घटना का वीडियो पुलिस ने सबूत के तौर पर इकट्ठा कर लिया है.

बता दें कि मौलाना का मामला पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस दौरान वह बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था. पड़ोसियों के बताया कि मामले को निपटाने की कोशिश की लेकिन इसी बीच मौका देकर मौलाना भाग गया था इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. घटना की खबर फैलते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौलाना की गिरफ्तार को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालात को देखते हुए इलाके में PAC तैनात करनी पड़ी थी.

थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत 07 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 70 वर्षीय मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार. दिनांक 11.08.2024 को थाना ग्वालटोली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें नामित आरोपी मौलना मुख्तार उर्फ मौलाना चाचा वांछित था, जिसे कानपुर की थाना ग्वालटोली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है.

 

 

 

मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर के ग्वालटोली थाने की पुलिस ने आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. उसने नाबालिग लड़की के साथ गलत काम किया था उस पर 376 का केस दर्ज है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौलाना पहले भी दो बच्चियों के साथ गलत काम को अंजाम दे चुका है. लोगों ने पहले लोक लाज के डर से कुछ नहीं कहा लेकिन इस बार सभी की नजर उस पर थी. उस रात मौलाना ने बच्ची को पकड़ लिया. आसपास के सभी दुकानदारों की उस पर नजर थी और उसे गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad