ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया दूसरे दिन भी जारी रहा. गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने शहर में कई मदरसों और मस्जिदों का औचक निरीक्षण किया. इस कार्रवाई में एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जसवीर सिंह सहित राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

जानकारी देते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि टीम ने आज कुल पांच मदरसों और मस्जिदों का निरीक्षण किया. इनमें से चार स्थानों पर न तो मदरसा संचालन की गतिविधियां मिलीं और न ही कोई अनियमितता पाई गई. इन मदरसों में ताले लगे थे. संचालन बंद पाया गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

रामनगर के मोहल्ला खताड़ी स्थित नूरी मस्जिद के पास संचालित एक मदरसे को लेकर शिकायत मिली थी कि वहां गुपचुप तरीके से शिक्षण कार्य किया जा रहा है. मौके पर पहुंचकर जब टीम ने जांच की तो मदरसे के एक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए. टीम ने जब फुटेज देखने के लिए पासवर्ड मांगा गया, तो वहां मौजूद लोगों ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. इस पर प्रशासन ने संदेह के आधार पर उस कक्ष को सील कर दिया.एसडीएम ने बताया कि पिछले दो दिनों की कार्रवाई में अब तक कुल तीन मदरसों को सील किया जा चुका है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad