ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के सौंदर्यकरण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सरकारी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर की है. जिसके तहत आज रोडवेज बस अड्डे से मंगल पड़ाव तक सरकारी संपत्तियों को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त किया गया है.

शहर के 14 चौराहों के सौंदर्यकरण को लेकर प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है. इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. सड़क के दोनों तरफ 12- 12 मीटर तक अतिक्रमण को चिन्हित किया जा चुका है. जिसके तहत रोडवेज बस अड्डे से मंगल पड़ाव तक सरकारी संपत्तियों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

सरकारी और गैर सरकारी संपत्तियों पर चला बुलडोजर: 

रोडवेज से बेस हॉस्पिटल की बाउंड्री वॉल, महिला हॉस्पिटल और सरस मार्केट की दीवार को ध्वस्त किया गया है. सड़क चौड़ीकरण को लेकर सरकारी और गैर सरकारी संपत्तियों पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है.

अतिक्रमण को लेकर 65 नोटिस जारी: 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

गौरतलब है कि सबसे पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सरकारी संपत्तियों से की जा रही है. निजी संपत्ति में अतिक्रमण को लेकर 65 नोटिस जारी किए जा चुके हैं, नगर आयुक्त हल्द्वानी ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सड़क का चौड़ीकरण तय मानकों के अनुरूप किया जाएगा.

पार्किंग के लिए स्थान भी किए गए चिन्हित: 

हल्द्वानी में सरकारी संपत्तियों में स्टेडियम की दीवार, सरस मार्केट की दीवार, बेस हॉस्पिटल की बाउंड्री वॉल, सिंधी चौराहे की पार्किंग और होली ग्राउंड से अतिक्रमण हटाया जा चुका है. हल्द्वानी में सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके. सड़क के चौड़ीकरण के दौरान धार्मिक स्थलों की शिफ्टिंग का काम भी किया जाना है, जिसको लेकर संबंधित लोगों से बातचीत की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad