खबर शेयर करें -

बागजाला में शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मदद से वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। इसके बाद विभाग ने बोर्ड लगाए जिन पर लिखा है कि वनभूमि से दूर रहे अतिक्रमणकारी। चेतावनी बोर्ड में लिखा गया कि भूमि पर कब्जे या अन्य किसी भी तरह से इस्तेमाल करने पर सीधा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में संविदा श्रमिक की मौत, परिजनों को ₹9 लाख का मुआवजा और स्थायी नौकरी का समझौता

बागजाला में शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मदद से वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। इस दौरान करीब पौन हेक्टेयर जमीन कब्जे से छुड़वाई गई थी। वहीं, सोमवार को वन विभाग की टीम दोबारा से इस क्षेत्र में सर्वे के लिए पहुंची, जिसके बाद अतिक्रमण मुक्त जमीनों के आसपास बोर्ड लगाया गया। चेतावनी बोर्ड में लिखा गया कि भूमि पर कब्जे या अन्य किसी भी तरह से इस्तेमाल करने पर सीधा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गौलापार के बागजाला में वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला इन दिनों चर्चा में है। शनिवार को वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से तोड़ने के बाद इन लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: डिजिटल पेमेंट की अज्ञानता पड़ी भारी: चाट के 30 रुपये चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक को भेजी मोटी रकम

करीब 750 लोगों को भेजे जाएंगे नोटिस

वहीं, क्षेत्र में कब्जे को लेकर जमीनी सर्वे भी चल रहा है। इसके बाद करीब 750 लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे। गौला रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को वनकर्मी दोबारा यहां पहुंचे थे, जिसके बाद कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन के आसपास लगे खंबों में चेतावनी बोर्ड टांगे गए।