खबर शेयर करें -

शादी के बाद पत्नी को सुनहरे सपने दिखाकर ले गया विदेश और वहां बंधक बनाकर पत्नी से की जबरदस्त मारपीट, उसके बाद समझा बुझाकर शांत करते हुए पुनः वादा किया कि वह फिर ऐसा नहीं करेगा,

लेकिन मलेशिया ले जाने के बाद उसने पत्नी को बंधक बना लिया और फिर से प्रताड़ित करने लगा। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी नैनीताल को दी शिकायत में मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने कहा, उसकी शादी वर्ष 2022 दिसंबर में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है शादी के 2-3 दिन सब सही रहा, लेकिन जब हम हनीमून के लिए मॉरीशस गए तो मेरे पति ने मारपीट व बदसलूकी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  ⚡ धामी सरकार का बड़ा फैसला: ₹676 करोड़ से बदलेगा उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर

शराब के नशे में प्रताड़ित करता रहा। वो 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। एक सप्ताह बाद लौटे तो सास, ससुर, जेठ और जेठानी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। न चाहने के बावजूद पति पीड़िता को मलेशिया ले गया और दोबारा परेशान न करने का वादा किया। 4 फरवरी 2023 को मलेशिया के लिए निकले।उसने वियतनाम में फिर लड़ाई की। 6 फरवरी को मलेशिया पहुंचे तो वहां बुरा बर्ताव किया। तकिया से गला दबाकर मारने की कोशिश की, दीवार से पटका, घसीटा और बंधक बना कर रखा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है