ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ौन की ग्राम प्रधान की डिग्री फर्जी मिलने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य की डिग्री भी फर्जी पाई गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत की ओर से मामले की रिपोर्ट सीडीओ डॉ संदीप तिवारी को सौंप दी है।

हादसा – फोटो खींचते समय खाई में गिरा का युवक, मौके पर हुई व्यक्ति की मौत

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ौन की ग्राम प्रधान की डिग्री फर्जी मिलने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य की डिग्री भी फर्जी पाई गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत की ओर से मामले की रिपोर्ट सीडीओ डॉ संदीप तिवारी को सौंप दी है। सीडीओ ने दोनों प्रतिनिधियों की कक्षा आठ की डिग्री के भी फर्जी पाए जाने की पुष्टि की है। प्रधान ने अपना इस्तीफा डीपीआरओ को दे दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ौन के क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से ग्राम प्रधान की डिग्री फर्जी होने के साथ विकास कार्यों को लेकर भी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग से जांच कराई गई थी जिसमें प्रधान की डिग्री फर्जी पाई गई थी। फिर प्रधान ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य की डिग्री फर्जी होने की शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

जांच में क्षेत्र पंचायत सदस्य की डिग्री भी फर्जी पाई गई है। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ को पंचायती राज एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। प्रधान ने अपना इस्तीफा डीपीआरओ को दे दिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के विकास कार्यों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद दोनों की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

हल्द्वानी – बिजली की हाईटेंशन लाइन से हुई स्पार्किंग के चपेट में आने से पूर्व सैनिक की हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad