ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ क्षेत्र के देवरामपुर इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को लेकर बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में

ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट इतनी खतरनाक हो गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कई ग्रामीण बाल बाल बच गए, इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है, वही भारी संख्या में ग्रामीण हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और हल्दूचौड़ चौकी के चौकी प्रभारी गौरव जोशी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने खाली कारतूस के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। उक्त घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की शांत वादियों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम, 11 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad