ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नेनीताल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने सहकारी समितियों के चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया है। प्रबंध समितियों के लिए मतदान 24 और 25 फरवरी को होगा। चुनाव का नोटिफिकेशन निकाय चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद 28 जनवरी को जारी होगा।

हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दो दिन में चुनाव कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने 674 सहकारी समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम फाइनल किया है। शेष करीब एक हजार समितियों का चुनाव कार्यक्रम बाद में तय होगा। इन समितियों के चुनाव से पहले यहां 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तय करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसादत्त पांडेय ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया है। हाईकोर्ट में शपथ पत्र जमा कर दिया गया है। 24 फरवरी को सदस्य चुने जाएंगे, जबकि 25 फरवरी को अध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। इन समितियों से ही उच्च स्तरीय समितियों के लिए डेलीगेट चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

ये डेलीगेट प्राथमिक समितियों के चुनाव के बाद जिला स्तरीय समितियों, संघों, बैंकों के चुनाव में वोट करेंगे। जिला स्तरीय समितियों से भी राज्य स्तरीय समितियों के लिए डेलीगेट चुने जाएंगे। जो अंतिम चरण में राज्य स्तरीय समितियों के लिए वोट करेंगे। इस तरह करीब एक साल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad