ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक रात की लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ किया है. इस गैंग के सात सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से बड़ी मात्रा में लूटी गई सोने और चांदी की ज्वैलरी और नगदी बरामद की गई है.

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में लूटी गई सोने और चांदी की ज्वैलरी और नगदी बरामद की गई है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

इस गैंग का खुलासा जिले तितावी थाने के गांव खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल के शिकायत के बाद पुलिस ने किया है. उसकी शादी 1 मार्च को उत्तराखंड के उधम सिंह निवासी निक्की के साथ हुई थी. लेकिन शादी की रात ही लुटेरी दुल्हन घर का सारा सामान समेट कर फरार हो गई थी. इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा तितावी थाने में लिखित शिकायत दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 406 और 420 में मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस ने गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

इनमें लुटेरी दुल्हन निक्की सहित उसके गैंग की आशा, ओमवती, कृष्णा, नन्हे, इरशाद और कविता शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई लोगों को उन्होंने अपना शिकार बनाया है. अभी तक ये लोग पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad