ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, यहां गौजाजाली बिचली में चोरों ने वन विकास निगम से रिटायर्ड अफसर के घर पर धावा बोल दिया। सोने-चांदी की अंगूठियां और पचास हजार नकदी पार कर ली।

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

गौजाजाली बिचली गली-5 निवासी धन प्रकाश अग्रवाल वन निगम से लौंगिग सहायक के पद से रिटायर हुए हैं। धन प्रकाश ने बताया कि सोमवार रात पूरा परिवार सो रहा था। रात करीब दो बजे बहू की नींद खुली तो देखा कि दो तीन लोग सड़क से भाग रहे हैं। बहू ने सभी घरवालों को उठाया। देखा तो उनकी एक अलमारी के दरवाजे खुले थे और दूसरी अलमारी बाहर सड़क पर थी। परिवार ने मंगलवार को घटना की सूचना पुलिस को दी। मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित के घर के कैमरे बंद मिले हैं। पीड़ित का कहना है कि पड़ोसी के सीसीटीवी में तीन लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। चोर कई अंगूठियां व 50 हजार नकदी निकालकर अलमारी को सड़क पर ही छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

कहीं बेहोश करने के बाद तो नहीं की वारदात

पीड़ित धन प्रकाश ने कहा, उन्हें पूरा यकीन है, चोरों ने घर में घुसकर पहले सभी को किसी प्रकार का रासायनिक पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया होगा और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। हालांकि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

पूरे घटनाक्रम को लेकर संशय में पुलिस

मंडी चौकी पुलिस को इस घटना ने संदेह में डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि घर में चोरी होती तो चोर अलमारी को अंदर से उठाकर बाहर नहीं लाते या फिर सड़क पर छोड़कर नहीं जाते। पुलिस का मानना है कि घटना किसी प्रकार की साजिश भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad