ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भारतीय मुद्रा को रियाल में बदलने के नाम पर दो दोस्तों को ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

युवती के दोस्त द्वारा निजी फोटाे और वीडियो मंगेतर को भेजने की वजह युवती की शादी टूटी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

पुलिस को दी तहरीर में उत्तर उजाला बरेली रोड निवासी मो. इकबाल ने कहा था कि वह एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी का एजेंट है और मुस्लिम समाज के लोगों को हज व उमराह पर भेजने का काम करता है। बीती 22 मई को इकबाल के दोस्त सरफराज ने इकबाल को तीन लोगों से मिलाया और कहा कि यह लोग रुपये लेकर रियाल में बदल देते हैं।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

इस दौरान मंडी गेट पर ठग उनसे 3.20 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए और बदले में कागज की रद्दी और साबुन से भरा बैग थमा दिया। मामले में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शातिरों को घटनास्थल मंडी गेट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मदर डेयरी डबल टेनी विजयनगर गाजियाबाद निवासी हयात खान, शिव विहार उत्तमनगर नई दिल्ली निवासी आकाश मलिक और साधना औषधालय रोड लेकटाउन पश्चिम बंगाल निवासी आलमिन शेख को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

इनसे 30 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी, कांस्टेबल वंशीधर जोशी, अरुण राठौर आदि मौजूद थे।

हादसा – पैरापिट तोड़कर हवा में झूलने लगी तेज रफ़्तार बस, यात्रिओं की सांसें थमी 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad