खबर शेयर करें -

तेज रफ्तार बस सरपोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी। इस कारण बस में सवार 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली।

खिड़की से गिरकर हुई दर्दनाक मौत, रंगाई-पुताई के कार्य को देखते समय हुआ हादसा  

घनसाली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरपोली गांव के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार से चल रही बरात की बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर हवा में झूलने लगी। बस का एक टायर सड़क से बाहर होने से बरातियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी बराती को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  🏔️ ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ, पवित्र आकृति धुंधली पड़ने से बढ़ी चिंता; पहाड़ों में भू-धंसाव ने भी बढ़ाई मुश्किलें

रुद्रप्रयाग जिले के सेमा गांव (स्यालसू) भरदार से बरात लेकर भिलंगना ब्लाक में ग्यारहगांव ङ्क्षहदाव के करखेड़ी गांव जा रही एक तेज रफ्तार बस सरपोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी। इस कारण बस में सवार 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी। बस इस तरह फंस गई कि जेसीबी मशीन से नहीं निकल पाई। थानाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरातियों को दूसरी बस से करखेड़ी भेजा। उन्होंने कहा कि बस चालक जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र रणवीर सिंह निवासी कोटद्वार को मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला

लालकुआं – इंजन में फंस कर 50 मीटर तक घिसटता रहा , हादसा होने से बचा, जानिए पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad