खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा सोमवार (11 अगस्त 2025) को जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में मंगलवार (12 अगस्त 2025) को भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने “रेड अलर्ट” जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 “आदि कैलास यात्रा मार्ग पर शराब की दुकान!” 😱 धार्मिक रास्ते पर सरकार के फैसले से मचा विवाद 🍾🛕

जारी अलर्ट के मुताबिक जनपद के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा हो सकती है। इससे नदियों-नालों में तेज जल प्रवाह, गधेरों में उफान, और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  🚨 नैनीताल रोड पर बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने से कार डिवाइडर से टकराई, 2 युवक गंभीर घायल

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को नैनीताल जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  बेलगाम रफ्तार और नशे का कहर: नगला बाईपास पर रॉन्ग साइड से आई कार ने बुलेट के उड़ाए परखच्चे, दो गंभीर घायल

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और नदियों-नालों के किनारे जाने से परहेज करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad