खबर शेयर करें -

लालकुआं – सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन का क्षेत्र के समाजसेवी अमन सुयाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें -  ​🚩 हल्द्वानी: रामलीला मैदान के 'शुद्धीकरण' पर सियासत गर्म

उल्लेखनीय है कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय देवकीनंदन सुयाल के निधन के बाद यूनियन के अन्य पदाधिकारी ने कुछ समय के लिए कैलाश चंद्र मेलकानी को अध्यक्ष बनाया था परंतु अब डीएन सुयाल के पुत्र अमन सुयाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया है।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप

अमन को यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने पर तमाम राजनितिक एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे पूरे मनोयोग से श्रमिक हितों के लिए कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

इधर नवनियुक्त अध्यक्ष अमन सुयाल ने कहा कि वे अपने कर्तव्य व दायित्वों के प्रति सदैव निष्ठावान रहेंगे और अपने पिता स्वर्गीय देवकी नन्दन सुयाल के सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad