खबर शेयर करें -

एडीजे के अवकाश पर होने के कारण हत्यारोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 13 मार्च लगाई गई है। जबकि नियमित केस में आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर 

अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों में से एक सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर अब अदालत 13 मार्च को सुनवाई करेगी। अब नियमित केस में तीनों आरोपियों पर आरोप तय करने की तिथि भी आगे बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) के अवकाश पर होने के कारण ये तिथियां निर्धारित की गई हैं।

यह भी पढ़ें -  नीती, माणा और जादूंग के विकास के लिए ₹102.70 करोड़ स्वीकृत; 31 मई से शुरू होगी 'नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन'

जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एडीजे के अवकाश पर होने के कारण हत्यारोपी सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 13 मार्च लगाई गई है। जबकि नियमित केस में आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) महंगाई का महाझटका: 15 महीने बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल

आरोप तय करने के दिन तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में पेश होंगे। तीनों राज्य की अलग-अलग जेलों में न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत की ओर से संबंधित जेल अधीक्षकों को उनके तलब के आदेश भेजे गए हैं। आरोप तय होने के बाद सत्र परीक्षण शुरू हो जाएगा। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण ने बताया कि अभी केवल सौरभ भास्कर की जमानत याचिका अदालत में दाखिल की गई है।

यह भी पढ़ें -  सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल से खेली होली, पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad