ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास हुआ हादसा, कार सवार चार अन्य लोग सुरक्षित; एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के समीप महिंद्रा XUV300 कार अनियंत्रित होकर करीब 20 से 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार एक युवक वाहन से छिटककर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में RTO कार्यालय के बाहर अवैध वसूली का खुलासा, STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; 75 आरसी और 7 डीएल बरामद

मृतक की पहचान अजीत कुशवाहा निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की चंपावत पोस्ट से उप निरीक्षक प्रेम उपरारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में राहुल सिंह दरम्वाल का शक्ति प्रदर्शन, रैली में उमड़ी भीड़ से बढ़ी सियासी सरगर्मियां

कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला शव

खाई की अधिक गहराई और दुर्गम रास्तों के चलते एसडीआरएफ जवानों को बचाव अभियान के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में सड़क हादसों से दहशत, तीन दिन में चार लोगों की मौत; नाबालिग ने भी गंवाई जान

एसडीआरएफ ने मृतक के शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।