ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

राजस्थान के कोटा में पति पत्नी और प्रेमी के बीच तीसरे की एंट्री ने ऐसी घटना को अजांम दिया। जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल पति के घर से जाते ही पत्नी अपने बच्चे को प्रेमी के पास छोड़ जाती थी।

पति काम पर होता था, बच्चे की देखभाल एक प्रेमी करता था और पत्नी किसी और के पास होती थी। बस इसी शक की वजह से बड़ा कांड हो गया है।

ये था मामला

दरअसल कोटा के छावनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की कुछ समय पहले एक दुकानदार से जान पहचान हो गई थी। वह उसका दोस्त भी बन गया था और प्रेमी भी था। इसी बात का फायदा उठाकर महिला अपने बच्चे को उसके पास देखभाल के लिए छोड़कर जाती थी। पहले तो वह सोचता था कि महिला किसी काम से गई होगी। लेकिन जब उसे पता चला कि वह किसी और से मिलने जाती है। तो उसने गुस्से में आकर महिला के बच्चे को भी पटक पटक कर मार डाला। इस मामले में महिला के पति ने थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पूरा मामला परत दर परत खुलता गया। अब तीसरा कौन है इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस ने किया आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार

पुलिस ने 26 साल के राहुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।उसने पुलिस को जो कहानी सुनाई उस कहानी के बाद पुलिस भी दंग है। घटना विज्ञान नगर थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया छावनी क्षेत्र में रहने वाले राकेश मेहरा ने अपने बेटे की हत्या का केस दर्ज कराया है। करीब दो सप्ताह पहले 2 साल के अंशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी संदिग्ध मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार किया था। उसके शव को मुक्तिधाम में दफनाया गया था। लेकिन आज शव को निकाला गया है,अब उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

प्रेमी के पास छोड़ जाती थी बच्चा

विज्ञान नगर पुलिस ने बताया इस पूरे घटनाक्रम में जिस राहुल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह बच्चे की मां खुशबू का प्रेमी और दोस्त है। दोनों की मुलाकात कुछ महीना पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई थी। उसके बाद अक्सर खुशबू अपने बच्चों को लेकर बाजार जाती तो बीच में राहुल की दुकान आती। अपने बच्चे को उसके पास संभला देती थी। राहुल को लगा की खुशबू का किसी अन्य से चक्कर है।

प्रेमी ने बच्चे को मार दिया

करीब दो सप्ताह पहले भी खुशबू ने ऐसा ही किया। वह बाजार जाने लगी और जाते हुए अंशु को अपने प्रेमी राहुल को सौंप गई। कहा 1 घंटे में जरूरी काम निपटा कर आ रही है। राहुल को लगा कि खुशबू उसे धोखा दे रही है। गुस्से में उसने अंशु को गला दबाकर मार दिया। उसे जब लगा उसने हत्या कर दी तो इसे हादसे का रूप देने के लिए दोनों पैर पड़कर फर्श पर उसके सर को कई बार टकराया। ताकि यह दुर्घटना या एक्सीडेंट लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी राहुल ने बना लिया।

कल शाम राहुल ने यह वीडियो खुशबू को भेज दिए। खुशबू के ने इसे अपने पति राकेश को दिखाए। राकेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने देर रात राहुल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की तैयारी कर रहा था। आज दोपहर में बच्चे के शव को मोक्ष धाम से निकाल गया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad