ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को स्वरोजगार योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं, पात्रता मानदंड तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने स्वरोजगार शुरू करने में आने वाली परेशानियों और बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कई लाभार्थियों ने ऋण आवेदन के दौरान पिछले तीन वर्षों की आयकर रिटर्न समेत अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता को लेकर जानकारी मांगी।

यह भी पढ़ें -  🌏 उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटकों से हिली धरती, 4.4 तीव्रता की सूचना; इलाकों में मची हलचल

वहीं, कुछ लाभार्थियों ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। जिला उद्योग केंद्र की सहायक महाप्रबंधक सीमा बिष्ट ने समस्याओं के समाधान के लिए लीड बैंक और संबंधित बैंकों से पत्राचार करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ: 'द न्यू स्कॉलर एकेडमी' के छात्र कनिष्क जोशी ने तैराकी में हासिल किया दूसरा स्थान, जीता रजत पदक

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्वरोजगार योजनाएं युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, महिला की मौत के बाद प्रशासन सख्त; तीन क्लीनिक सील

कार्यक्रम में ईओ ईश्वर सिंह रावत, कमल किशोर, सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, हेमंत पांडे, मनोज बर्गली और सोनू भारती सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad