ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दिल्ली बेस्ड भारतीय कंपनी अस्क्लेपियस वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड (AWPL) ने हिंदुस्तान सहित दुनिया की नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। कंपनी द्वारा भारत मे एक साथ 40 हजार एसोसिएट को ऑफलाइन रेजिडेंशियल ट्रेनिंग देने का यह रिकॉर्ड बनाने पर कंपनी के डायरेक्टर संजीव कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। संजीव कुमार ने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वेलनेस सेक्टर में कार्य करने के लिए और भी बेहतर कदम कंपनी द्वारा भविष्य में उठाये जायेगे। एडब्ल्यूपीएल के इस रिकार्ड को उद्योग जगत ने भी सराहा है ।


वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारी ने भी माना कि एडब्ल्यूपीएल युवाओं को ऑफलाइन ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कार्य कर रही है।

कंपनी स्वास्थ्य से सम्बन्धित आयुर्वेदिक उत्पाद बनाती है। साथ ही कंपनी किसानों को जहरमुक्त खेती से जैविक खेती की ओर अग्रसर करने का काम भी कर रही है। कंपनी किसानों के लिए जैविक उत्पाद भी बनाती है। यह सभी उत्पाद नेटवर्क मार्केटिंग प्लेटफार्म के माध्यम से उपभोक्ताओं तक डायरेक्ट पहुचाये जाते हैं। कंपनी उत्पादों की जानकारी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर राजेन्द्र खत्री से आप प्राप्त कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad